फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   घर में सेंध लगा सात तोले सोना तथा .32 बोर रिवाल्वर उड़ाया

घर में सेंध लगा सात तोले सोना तथा .32 बोर रिवाल्वर उड़ाया

Mon, 10 Jun 2019 09:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
घर में सेंध लगा सात तोले सोना तथा .32 बोर रिवाल्वर उड़ाया
गुरदासपुर। पंडोरी रोड पर एक व्यक्ति के घर से चोरों ने सात तोले सोने के गहने और 32 बोर की रिवाल्वर चोरी कर ली है। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घर के मालिक विक्रम सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया वह शनिवार से अपने पैतृक गांव बागड़िया परिजनों से मिलने गया था। सोमवार को वापस आया तो घर के पिछली साइड पर एयर कंडीशन के साथ लगी प्लाई को तोड़कर चोरों ने घर में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर बच्चों की गोलक भी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे । विक्रम सिंह ने बताया कि वह पेट्रोल पंप चलाता है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed