{"_id":"5cf0112bbdec2207014a1d41","slug":"155923695314-gurdaspur-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना के दौरान फोन चलाने से मना करने पर व्यक्ति की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रार्थना के दौरान फोन चलाने से मना करने पर व्यक्ति की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रार्थना के दौरान फोन चलाने से मना करने पर व्यक्ति की पिटाई
विज्ञापन
गुरदासपुर। चर्च में प्रार्थना दौरान फोन चला रहे युवक को रोका तो उसने प्रार्थना खत्म होने के बाद रास्ते में घेर कर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित ने सदर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। चैंचल मसीह पुत्र बिल्लू मसीह निवासी गांव जौड़ा छत्तरां ने बताया कि गांव की चर्च में 26 मई को दोपहर ढाई बजे प्रार्थना चल रही थी। इस दौरान गांव का ही युवक अभिषेक मोबाइल चला रहा था। उसे फोन बंद करके प्रार्थना करने के लिए कहा तो उसने फोन बंद कर दिया। प्रार्थना खत्म होने के बाद वे चर्च से बाहर निकला तो अभिषेक ने अपने पिता विजय व मकबूल मसीह पुत्र मुख्तियार मसीह के साथ मिलकर उसको चर्च के गेट के बाहर घेर कर मारपीट करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर वार किए। इस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच कर रहे एएसआई गुरिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।