{"_id":"5cf00f62bdec2207594b20c3","slug":"15592364975-gurdaspur-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज मिस्त्री का छप्पड़ के पास मिला शव,पत्नी ने दोस्तों द्वारा नशे की ओवरडोज देने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राज मिस्त्री का छप्पड़ के पास मिला शव,पत्नी ने दोस्तों द्वारा नशे की ओवरडोज देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों ने दी नशे की ओवरडोज, राज मिस्त्री की मौत
छप्पड़ के पास मिला शव, आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
मां ने तीन दिन पहले अधिकारियों से मिल नशा तस्करों पर कार्रवाई की थी, इसी रंजिश में ओवरडोज देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव भोमा के पास छप्पड़ के किनारे पर वीरवार को एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर थाना घुमाण की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को जानबूझ कर कुछ लोगों ने नशे की ओवर डोज दी है, जिससे उसके पति की मौत हुई। वहीं पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि उन्होंने गांव में नशा तस्करों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा है। वहीं मृतक की मां ने अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार क्षेत्र में नशा बेचने वाले लोगों को बताया है। घुमाण पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में मृतक दलबीर सिंह (36) निवासी गांव भोमा की मां मनसो और पत्नी हरजिंदर कौर ने बताया कि दलबीर सिंह राज मिस्त्री का काम करता है और उसके तीन बच्चे हैं। दलबीर की दोस्ती उन लोगों से थी जो गांव में नशा बेचते थे, जिसकी वजह से दलबीर भी नशे की लत में फंस गया था। दलबीर सिंह की मां मनसो कौर सोमवार को तीन दिन पहले बटाला पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिली थी और शिकायत की थी कि उनके गांव में कुछ तस्कर नशा बेच रहे हैं। उसने पुलिस से गुहार लगाई थी कि उनके गांव में नशा बंद कराया जाए। इसके बाद घुमाण पुलिस ने गांव में रेड की तो पुलिस के हाथ कुछ न लगा। इसके बाद बुधवार की शाम को नशा बेचने वाले तस्कर उसके घर में आये और मां मनसो कौर को धमकाने और गाली गलौज करने लगे कि और कहने लगे कि अब सब से पहले उसके बेटे का नंबर लगाएंगे। मां मनसो और पत्नी हरजिंदर कौर ने बताया कि बुधवार शाम को करीब 8 बजे गांव के चार-पांच लोग उसके बेटे मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गये। सारी रात वह दलबीर सिंह की तलाश करते रहे मगर वह कहीं न मिला। उसके बाद वीरवार को सुबह करीब 8 बजे उन्हें पता चला कि दलबीर का शव गांव के छप्पड़ के पास पड़ा है। जब वह वहां पहुंचे तो उनका दलबीर सिंह मृत हालत में था। पत्नी हरजिंदर कौर ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मौत नशे की ओवरडोज देने की वजह से हुई है। इस अवसर पर वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा के नेता सतनाम सिंह और ब्लाक प्रधान हरजीत कौर ने बताया कि उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि दलबीर सिंह को नशे की ओवरडोज देकर उसकी जान ली गई है। उन्होंने बताया कि जो लोग दलबीर को घर से लेकर गये थे, वही उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि वह पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि उनके गांव भोमा में जो नशा तस्कर हैं उन्हें काबू करके कड़ी कार्रवाई की जाये। इस संबंध में श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि घुमाण पुलिस थाने में करणदीप सिंह, कुलदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, शेर सिंह, काका, मिट्ठू, पीता और पिंदू के खिलाफ धारा 304 और 506 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो- 30जीडीआरबीटीएलपी01(ए)
कैप्शन- बटाला के गांव भोमा में विलाप करती हुई दलबीर सिंह की पत्नी हरजिंदर कौर
फोटो- 30जीडीआरबीटीएलपी01 (बी)
कैप्शन- मृतक दलबीर सिंह फाइल फोटो।