{"_id":"5cec0723bdec2207903d669e","slug":"15589722447-gurdaspur-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़ चोर गेहूं की बोरियां चुराकर ले गये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान के ताले तोड़ चोर गेहूं की बोरियां चुराकर ले गये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। दाना मंडी में चोर दुकान के ताले तोड़ कर गेहूं और लल्लू की बोरियों (गेहूं के साथ उगने वाला खरपतवार) को छोटा हाथी वाहन में डालकर ले गये। दुकान मालिक की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में हीरा लाल निवासी धर्मपुरा कालोनी बटाला ने बताया कि उसकी दुकान दाना मंडी में 10 नंबर पर है। रविवार की रात के करीब 1.30 बजे उसे दाना मंडी में ही काम करने वाले साहिल ने फोन पर बताया कि कुछलोग उसकी दुकान से गेहूं की बोरियों को रखकर जा रहें हैं।जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुये थे और दुकान में से 65 क्विंटल गेहूं और 30 क्विंटल लल्लू गायब था। चोरी हुये अनाज की कीमत 1 लाख 25 हजार बनती है। हीरा लाल ने पुलिस को चोरी को मानू निवासी शुक्रपुरा ने अपने कुछ साथियों से मिलकर अंजाम दिया है । मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मदन लाल ने बताया कि हीरा लाल के बयान पर मानू समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।