फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कस्टम विभाग ने दो यात्रियों से 34

कस्टम विभाग ने दो यात्रियों से 34

Tue, 21 May 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
कस्टम विभाग ने दो यात्रियों से 34
अमृतसर। सीमा शुल्क विभाग ने इंडिगो दुबई-अमृतसर उड़ान संख्या 648 से श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पहुंचे दो यात्रियों से 348 ग्राम सोना बरामद किया है। दोनों यात्री जतिंदर सिंह व परमिंदर सिंह अमृतसर के कटरा करम सिंह के रहने वाले हैं। बरामद सोने की कीमत साढ़े 11 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग को इस बात की जानकारी मिली थी कि कुछ यात्री सोने की तस्करी कर ला रहे हैं। जैसे ही दुबई से आई उड़ान के यात्री टर्मिनल में पहुंचे, विभाग के अधिकारियों ने उनके सामान की तलाशी लेनी शुरू कर दी। जब दोनों यात्री टर्मिनल में अपने सामान का इंतजार कर रहे थे, तो शक होने पर विभाग के अधिकारी उन्हें अपने साथ ले गए। दोनों ने अपनी कलाई में सोने के कड़े पहने हुए थे। विभाग के अधिकारियों ने कड़े उतरवाकर उनका वजन करवाया। दोनों यात्री दुबई से लाए गए इन कड़ों का कोई भी हिसाब नहीं दे पाए। विभाग ने दोनों कड़े जब्त कर दोनों को हिरासत में ले कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed