फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   युवक की संदिग्ध हालत में मौत,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

युवक की संदिग्ध हालत में मौत,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Tue, 21 May 2019 09:43 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालत में मौत,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
बटाला। डेरा रोड पर स्थित गांव गोखूवाल हाइवे के पास एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला घटनास्थल पर पहुंचे। जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। इस संबंध में मृतक के पिता सतपाल निवासी कत्थुनंगल ने बताया कि उनका बेटा जतिंदर कुमार उर्फ हैप्पी गेहूं की बोरियों को ट्रक से उतारने-चढ़ाने का काम करता था। सोमवार रात वह गेहूं से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ दाना मंडी आया थाष मंगलवार को जतिंदर सिंह मृतक अवस्था में पड़ा था। उन्होंने बताया कि पुलिस उन्हें कह रही है कि जतिंदर कुमार की मौत ट्रक से गिरने से हुई है, जबकि उन्हें आशंका है कि उसे ड्राइवर और कंडक्टर ने जान से मारा है। पिता सतपाल ने बताया कि जब जतिंदर कुमार की मौत हुई तो पुलिस ने उन्हें उस समय सूचित किया जब उसे अस्पताल में मोर्चरी में रखा, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने बेटे को देखा नहीं है।
विज्ञापन

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है, जिसके बारे में पुलिस बता नहीं रही। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरचरन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी सुषमा के बयान पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने कहा कि अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी आरोपी पाया गया उस पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed