फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दसूहा में पलटी पठानकोट की एंबूलेंस से 10 बोरियों में भरे मिले देसी शराब के पैकेट

दसूहा में पलटी पठानकोट की एंबूलेंस से 10 बोरियों में भरे मिले देसी शराब के पैकेट

Fri, 24 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दसूहा में पलटी पठानकोट की एंबूलेंस से 10 बोरियों में भरे मिले देसी शराब के पैकेट
शिमला के ध्यानार्थ.............
विज्ञापन


मरीज की जगह एंबुलेंस में भरी थी शराब, पलटी तो हुआ खुलासा
-पठानकोट की एंबुलेंस से 10 बोरियों में भरे मिले देसी शराब के पैकेट
-दसूहा पुलिस ने एबुलेंस को कब्जे में लिया, ड्राइवर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट की एंबुलेंस दसूहा में पलट गई, आसपास के लोग मदद करने के लिए पहुंचे तो उसमें मरीज नहीं, बल्कि देसी शराब (लाहन) के पैकेटों से भरी 10 बोरियां मिलीं। जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का ड्राइवर हिमाचल के गांव छन्नी बेली, भदरोया से देसी शराब की सप्लाई पंजाब में करता था। दसूहा पुलिस जांच में जुट गई है। दसूहा पुलिस के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पठानकोट से जालंधर साइड जा रही एंबुलेंस उच्ची बस्सी पेट्रोल पंप के पास पलट गई। तेज रफ्तार एंबुलेंस के पलटने से उसमें लदी शराब की बोरियां खेतों में बिखर गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस और शराब को कब्जे में लिया है और ड्राइवर की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

फोटो:-5-एबूलेंस के साथ खड़े दसूहा पुलिस के कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed