{"_id":"5b6b19bc4f1c1b75568b604c","slug":"151533745596-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के दुर्गा माता मंदिर की गोलक तोड़ 10 हजार चढ़ावा ले उड़ा चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट के दुर्गा माता मंदिर की गोलक तोड़ 10 हजार चढ़ावा ले उड़ा चोर
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर की गोलक तोड़ 10 हजार ले गए चोर
चोरी का घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुंदर नगर स्थित माता दुर्गा मंदिर में मंगलवार रात चोर ने दीवार फांद गोलक से 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। मंदिर कमेटी के सदस्यों को इस घटना की जानकारी सुबह टूटी गोलक देखकर मिली। मंदिर कमेटी ने थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस को शिकायत दी है। चोरी का पूरा घटनाक्रम मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
मंदिर कमेटी प्रधान संजीव औल तथा महासचिव दिलीप शर्मा बिट्टू ने बताया कि बुधवार सुबह तड़के साढ़े 3 बजे चोर कुदाल लेकर मंदिर की दीवार फांदकर प्रवेश हुआ। मंदिर के अंदर घुसते ही चोर ने शनिदेव मंदिर के बाहर लगी गोलक तोड़ी और वहां से नकदी निकाल कर खाली गोलक और तालों को साथ वाले प्लाट में फेंक दिया। इसके बाद उसने माता शीतला मंदिर की गोलक को तोड़ने का प्रयास किया। गोलक न टूटने के कारण उस गोलक में पड़ा चढ़ावा बच गया। दिलीप शर्मा ने बताया कि चोर करीब 20 मिनट तक मंदिर के लंगर हाल और अन्य कमरों में घूमता रहा। जब कुछ अन्य सामान हाथ न लगा तो वह वापस चला गया। उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस को शिकायत दर्ज करवा सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।