{"_id":"5a870fde4f1c1ba4268bab37","slug":"151518800862-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थियां ले जा रहे लोगो को कुचलने वाला रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्थियां ले जा रहे लोगो को कुचलने वाला रिमांड पर
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थियां ले जा रहे लोगों को कुचलने वाला रिमांड पर
-आरोपी पर चोरी, अवैध हथियार, शराब का अवैध धंधा करने संबंधी कई केस है दर्ज
दीनानगर (गुरदासपुर)। 14 फरवरी को ट्रैक्टर ट्राली चोरी करके ले जा रहे शराबी ने अस्थियां ले जा रहे लोगों को रौंद दिया था, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि उससे ओर भी खुलासे हो सके।
थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि उस ट्रैक्टर चोरी के आरोपी की पहचान बलजिन्द्र सिंह निवासी मजीठा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी बलजिन्द्र सिंह एक पेशेवर मुजरिम है। जिस पर सुजानपुर पुलिस स्टेशन में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का केस व पुलिस स्टेशन कथुनंगल में अवैध असलहा, मजीठे में शराब के अवैध धंधा करने में पहले ही केस दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपी बलजिन्द्र सिंह 13 फरवरी को गांव मनवाल जिला पठानकोट से किसान वरुण ठाकुर का ट्रैक्टर व गोसाईपुर के किसान बूटा सिंह की ट्राली चुरा कर लाया था जो रास्ते में गांव झंखड़ पिंडी के पास अस्थियां ले जा रहे परिवार को रौंद दिया था।