{"_id":"5a6701d94f1c1bb3208b4d5e","slug":"151516700121-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची आवाज में गाना बजाने से रोका तो कर दिए हवाई फायर और दी जान से मार देने की धमकियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊंची आवाज में गाना बजाने से रोका तो कर दिए हवाई फायर और दी जान से मार देने की धमकियां
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंची आवाज में गानों के विरोध पर फायरिंग
पुलिस ने 3 नामजद और 12 अज्ञात पर केस किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
फायरिंग करने और जान से मार देने की धमकियां देने के आरोप में थाना डेरा बाबा नानक पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। घटना की वजह तेज आवाज में गानों का विरोध करना बताया जा रहा है।
एसआई सुरजीत राज ने बताया कि शिकायतकर्ता बलकार सिंह निवासी गांव भगटाना बोहड़ावाला ने पुलिस को बताया है कि रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव का ही जुगराज सिंह वासी और उसके साथी ने अपनी गाड़ी उसकी आटा की चक्की के सामने खड़ी कर दी और जान बूझकर ऊंची आवाज में गाने बजाने लगे। इस पर उसके पौत्र जसविंदर सिंह ने कहा कि वह उनकी चक्की के पास गाने न बजाएं। इस बात पर युगराज सिंह ने कहा कि उसका चाचा जसबीर सिंह कहां है, वह उससे दो-दो हाथ करना चाहते हैं। यह कहकर आरोपी चले गए।
बलकार सिंह के मुताबिक करीब आधे घंटे के बाद युगराज सिंह अपने साथ करीब 15 लोगों लेेकर दोबारा आया और आते ही युगराज सिंह ने रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी और उसे जान से मार देने की धमकियां देकर फरार हो गए। एसआई ने बताया कि बलकार सिंह के बयानों पर आरोपी युगराज सिंह, सचप्रीत निवासी पकीवा, सकतर सिंह निवासी पकीवा और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है.