{"_id":"5995c8554f1c1b160b8b480a","slug":"151502988373-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों समेत छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले पदार्थों समेत छह लोग गिरफ्तार
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थों समेत छह लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
पुलिस ने नशीले पदार्थों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस थाना सेखवां के प्रभारी एसआई केवल किशन ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की तो जसविंदर कौर वासी डल्ला और कंवलजीत सिंह वासी बुड्डा कोट से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर उन पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस थाना किला लाल सिंह में तैनात एएसआई भूपिंदर सिंह ने अशोक कुमार से 110 नशीली गोलियां बरामद की हैं। डेरा बाबा नानक में तैनात एएसआई कैलाश चंद्र ने पुलिस टीम समेत गश्त के दौरान आरोपी सिमरजीत सिंह से 40 नशीली गोलियां और 120 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने आरोपी विक्की वासी गांव सुचानियां से 12 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इस तरह पुलिस थाना सदर बटाला के एएसआई निरजीत सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कर आरोपी महिला दलबीर कौर से 7500 एमएल अवैध शराब बरामद की है।