{"_id":"5ca3896dbdec22140012dbb3","slug":"141554221421-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग की टीम ने एक घर में छापेमारी कर अवैद्य रूप में रखी दवाइयां बरामद की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेहत विभाग की टीम ने एक घर में छापेमारी कर अवैद्य रूप में रखी दवाइयां बरामद की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत विभाग की टीम ने बरामद की अवैध दवाएं
विक्रेता के पास न तो ड्रग लाइसेंस मिला और न ही दवाओं के बिल
दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए खरड़ भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। चुनाव के दिनों में डीसी और सिविल सर्जन गुरदासपुर के निर्देश पर सेहत विभाग पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। सिविल सर्जन गुरदासपुर के निर्देश पर बटाला के अलीवाल रोड पर सेहत विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर जनक राज की अगुवाई में एक घर में छापामारी की। वहां से कुछ दवाएं बरामद हुई हैं। टीम को मौके से न तो इन दवाओं के बिल मिले और न ही इन्हें बेचने का लाइसेंस। इस छापामारी में सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर संजीव भल्ला भी उपस्थित थे। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर डॉक्टर जनक राज ने बताया कि विभाग को किसी ने लिखित शिकायत दी थी कि अलीवाल रोड पर एक व्यक्ति के घर में दवाएं हैं और वह व्यक्ति दवाएं बेचने का कारोबार करता है। शिकायत के आधार पर जब उन्होंने छापामारी की तो उस घर से कुछ दवाएं मिलीं। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि जिस व्यक्ति के घर में दवाएं मिली हैं। उसके पास इन दवाओं को बेचने का कोई ड्रग लाइसेंस नहीं था और न ही दवाओं का कोई बिल था। ड्रग इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि सेहत विभाग की टीम ने बरामद की गई दवाओं के सैंपल ले लिए हैं। सैंपलों को जांच के लिए खरड़ भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।