फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चैक चुराकर की 35 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप

चैक चुराकर की 35 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप

Wed, 29 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
चैक चुराकर की 35 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप
पिता को साइन कर दिए चेक, चेक चोरी कर 35 लाख निकालने का आरोप
विज्ञापन

जीजा और भांजे पर 35 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। तरनतारन के एसएसपी को दी शिकायत में जतिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी खापर जिला अमृतसर ने उसके साथ अपने ही जीजा व उसके पुत्रों द्वारा 35 लाख रुपये की ठगी के धोखाधड़ी के मामले में न्याय की मांग की है। एसएसपी को दी गई शिकायत में जतिंदर सिंह ने बताया कि वह मूल रुप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वर्ष 2011 में वह अपनी जायदाद बेचकर पंजाब आ गया था। साल 2013 में जब वह तरनतारन के गांव धुन में रहता था तो उसने तरनतारन के कस्बा भिखीविंड की एचडीएफसी बैंक की शाखा से उसने 45 लाख रुपये की लिमिट का अकाउंट खुलवाया। उस समय उसने बैंक द्वारा जारी चेक बुक पर हस्ताक्षर कर अपने पिता कुलवंत सिंह को चेक बुक दे दी, ताकि वह उसकी अनुपस्थिति में लिमिट वाले अकाउंट से जरूरत के अनुसार रुपये निकलवा सके। जतिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने कार्य के सिलसिले में 3-4 महीने तक लखनऊ में भी रहता था। उसन आरोप लगाया कि उसके जीजा हरचंद सिंह निवासी चुंग व उसके भांजे जगमीत सिंह और बलराज सिंह ने मिलीभगत से उसके पिता कुलवंत सिंह को दी गई चेक बुक से उसके हस्ताक्षरयुक्त चेक चुरा लिए। आरोपियों को जब पता चला कि जतिंदर सिंह लखनऊ में अपना प्लाट बेच कर 45 लाख रुपये की लिमिट पूरी कर चुका है तो हरचंद सिंह ने 13 जुलाई 2018 को चोरी हुए चेकों से एक चेक लगाकर 30 लाख रुपये एकाउंट से निकाल लिए। इसी तरह उसके भांजे जगमीत सिंह ने भी दूसरा चेक लगाकर 5 लाख रुपये उसके एकाउंट से निकाल लिए। इस तरह उसके जीजा व भांजों ने उसके साथ 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जतिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि थाना भिखीविंड के प्रभारी ने कथित रूप से दूसरी पार्टी से रुपये लिए हैं, जिसके चलते दो महीने पहले पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पर राजनीतिक दबाव डालकर भी मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में न्याय पाने के लिए उसने आरोपियों खिलाफ हाईकोर्ट में भी केस कर रखा है। दूसरी तरफ जब हरंचद सिंह से संपर्क किया तो उसने कहा कि उसका जतिंदर सिंह के साथ लेन देन चलता था। जतिंदर सिंह से उसने रुपये लेने थे और उसने खुद ही चेक दिए थे। उस पर चेक चुराने के जो आरोप हैं, वह सब बेबुनियाद हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच: एसपी
इस संबंध में एसपी (इन्वेस्टिगेशन) तिलक राज ने कहा कि जतिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस मामले में जो भी आरोपी पाया गया उस पर कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एचडीएफसी बैंक से चेक के माध्यम से 35 लाख रुपये निकलवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed