फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अंतराष्ट्रीय सीमा पर भारत से पाकिस्तान की तरफ जाता व्यक्ति गिरफ्तार

अंतराष्ट्रीय सीमा पर भारत से पाकिस्तान की तरफ जाता व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय सीमा पर भारत से पाकिस्तान की तरफ जाता व्यक्ति गिरफ्तार
बीएसएफ ने सीमा पार कर रहा युवक दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। भारत-पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत से पाकिस्तान की तरफ जाने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पकड़कर दोरांगला पुलिस के हवाले किया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 170 बटालियन के जवानों ने सोमवार सुबह लगभग 9 बजे एक व्यक्ति को आदी पोस्ट के सामने भारत से पाकिस्तान की तरफ जाते देख उसे काबू कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान वीआर ठाकुर पुत्र पीकू राम निवासी सोनू भादरा उत्तर प्रदेश बताई। वह अधिक जानकारी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को नहीं दे रहा था। इसके चलते सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने आरोपी को दोरांगला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed