फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने आरोप में मुख्य आरोपी समेत दो युवक गिरफतार

नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने आरोप में मुख्य आरोपी समेत दो युवक गिरफतार

Thu, 07 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने आरोप में मुख्य आरोपी समेत दो युवक गिरफतार
नाबालिग से दुराचार, मुख्य आरोपी समेत दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अन्य कमरे से बाहर कर रहे थे निगरानी, एक अन्य साथी फरार, दोनों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। नाबालिग दलित युवती से दुराचार के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा अभी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मामले से संबंधित मुख्य आरोपी के खिलाफ दुराचार करने का मामला दर्ज किया है जबकि अन्य दोनों पर लड़की को धमकाने और इस गलत काम में मदद करने के आरोपों के तहत केस दर्ज किया था। इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर के एएसआई सवंरजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली साढे़ 16 साल की लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले दिनों वह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, कि रास्ते में उसका परिचित एक युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, जिसे वह पहले से जानती थी मिल गया। गोपी उसे स्कूल तक छोड़ने की बात कहकर मोटरसाइकल पर बिठाकर अपने घर गांव ऊधनवाल ले गया। गोपी के परिवार के लोग घर में नहीं थे, वह कहीं बाहर गए हुए थे। गोपी के घर पहुंचने के कुछ देर बाद गोपी के दोस्त रविंदर सिंह उर्फ रवि और हैपी भी वहां आ गए। गोपी ने उसकी मरजी के बिना बलपूर्वक उसके साथ दुराचार ककिया और रविंदर और हैपी बाहर निगरानी करते रहे। उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो गंभीर परिणाम निकलेंगे। घर आकर युवती ने अपने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एएसआई ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद गोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 और उसका साथ देने के आरोप में रवि और हैपी के खिलाफ धारा 506 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और रविंदर सिंह उर्फ रवि को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड में गुरदासपुर जेल भेज दिया, जबकि हैपी अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed