{"_id":"5adb719e4f1c1b3b0a8b5c6d","slug":"141524330910-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन टयूबवैल मोटरों सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की तीन टयूबवैल मोटरों सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की तीन ट्यूबवेल मोटरों समेत दो गिरफ्तार
गुरदासपुर। सीआईए स्टाफ ने तीन ट्यूबवेल मोटर चोरों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलदेव राज शर्मा ने बताया कि सहायक सब इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह पुलिस टीम के साथ कलानौर इलाके में गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचित किया है कि दो आरोपी इलाके में ट्यूबवेल मोटरें चोरी कर नशों की पूर्ति के लिए सामान खरीद कर नशा करते हैं। आरोपी शनिवार को भी एक चोरी की मोटर के साथ मोटरसाइकिल पर कलानौर आ रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने रुढियाना मोड़ पर नाका लगाया। जैसे ही मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान आते दिखाई दिए। उन्हें जब रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। वहीं पुलिस टीम ने आरोपियों पर काबू पर लिया। उनके पास एक तीन हार्सपावर की ट्यूबवेल मोटर बरामद हुई, जो बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियों की पहचान गुरमुख सिंह निवासी गांव रोसा और सतनाम सिंह निवासी गांव खदर के तौर पर हुई। उनसे पूछताछ के आधार पर स्टाफ ने चोरी की दो और मोटरें बरामद कीं।