{"_id":"5974d3764f1c1bd00f8b4660","slug":"141500828533-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवर ब्वाय से छीना आई फोन, बुलेट पर थे आरोपी सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिलीवर ब्वाय से छीना आई फोन, बुलेट पर थे आरोपी सवार
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवर ब्वाय से छीना आई फोन
अमृतसर। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने प्राइवेट कोरियर कंपनी में काम करने वाले गौतम नाम के युवक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस को गई शिकायत में गौतम कुमार ने बताया कि वह ईशा कार्ड सर्विस प्राइवेट कंपनी (रंजीत एवेन्यू) में काम करता है। बीते 20 जुलाई को आई फोन सेवन की डिलवरी कुलबीर सिंह निवासी छापा (झब्बाल) को देनी थी। कुलबीर सिंह ने फोन डिलीवर करने के लिए क्वाटर नंबर 436 रेलवे बी ब्लाक कालोनी बुलाया था। वह डिलीवरी देने जा ही रहा था कि बी ब्लाक रेलवे कालोनी नजदीक मां वैष्णों मंदिर के पास से बुलेट सवार युवक उससे मोबाइल लूट कर फरार हो गया। फोन की कीमत करीब 48 हजार रुपये है। मामले की जांच कर रहे एएसआई दिलराज सिंह ने बताया शिकायतकर्ता व कुलबीर सिंह दोनों के फोन कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। घटना के समय दोनों की लोकेशन कहां थी।