फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को कुचला, मौत

टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को कुचला, मौत

Thu, 14 Mar 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को कुचला, मौत
टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को कुचला
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना बहरामपुर अधीन पड़ते गांव ब्राहम्णी में बुधवार शाम को एक टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। इस मामले में थाना बहरामपुर की पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बलबीर सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी जाखियां लाहड़ी ने बताया कि वह अपनी पत्नी राज रानी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर अपने गांव से झपकरे जा रहा था। वह जब ब्राहम्णी के समीप पहुंचा तो सामने से एक टिप्पर ने गलत साइड से आकर कट मारा। जिससे एक्टिवा का संतलुन बिगड़ गया। जिसके कारण वह रुड़ी के ढेर पर गिरा और उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई। इसके बाद टिप्पर उसकी पत्नी के ऊपर से कुचलता हुआ निकल गया। उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जांच कर रहे एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed