फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जाली आरसी बनाकर मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों पर बेचने वाला फरार चल रहा युवक गिरफ्तार

जाली आरसी बनाकर मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों पर बेचने वाला फरार चल रहा युवक गिरफ्तार

Sat, 01 Dec 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
जाली आरसी बनाकर मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों पर बेचने वाला फरार चल रहा युवक गिरफ्तार
जाली आरसी बनाकर सस्ते दामों पर बाइक बेचने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

गिरोह के दो सदस्य पहले ही पुलिस ने किए हैं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना सेखवां पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिलों की जाली आरसी बनाकर सस्ते दामों पर बेचने वाले गिरोह के तीसरे सदस्य को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के तीसरे आरोपी को अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। मामला 22 अप्रैल 2017 का है। जबकि इस गिरोह के दो सदस्य पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिनसे चोरी के वाहन बरामद हुए थे। इस संबंध में थाना सेखवां के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि आरोपी अमन निवासी कंग को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जबकि इसके दो साथियों को पुलिस ने पहले से ही गिरफ्तार कर लयिा था। आरोपी अमन अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित था। एएसआई ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिलिी थी कि मनीश निवासी कलेरकलां, अमन निवासी कंग और सन्नी निवासी दीवानीवाल ने मिलकर एक गिरोह बनाया है। यह मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और उन मोटरसाइकिलों की जाली आरसी तैयार करके इन्हें सस्ते दामों पर बेचते हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मनीश और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था, जिनसे कई चोरी के वाहन भी बरामद हुए थे। लेकिन उक्त आरोपी अमन पुलिस की गुिरफ्त से बाहर चल रहा था। 26 मार्च 2018 को अदालत द्वारा आरोपी अमन को भगोड़ा करार दिया गया। वहीं, गत दिन पुलिस को अमन की अपने घर आने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसके घर में दबिश देकर अमन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed