फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बेटे का सुराग ना मिलने पर पिता ने जहरीली वस्तु निगल की आत्महत्या

बेटे का सुराग ना मिलने पर पिता ने जहरीली वस्तु निगल की आत्महत्या

Wed, 29 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बेटे का सुराग ना मिलने पर पिता ने जहरीली वस्तु निगल की आत्महत्या
पुलिस ने रिश्वत लेकर नहीं ढूंढा बेटा, पिता न जान दी
विज्ञापन

आत्महत्या करने से पूर्व पिता ने वीडियो वायरल कर लगाया आरोप
वीडियो में एक महिला पर भी 16 लाख की ठगी करने का आक्षेप
मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस महिला पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। पुलिस मुलाजिमों ने रिश्वत लेने के बाद भी मेरे बेटे का पता नहीं लगाया है। यह आरोप लगाया है खडूर साहिब में अगवा 11 वर्ष के बेटे जश्नप्रीत के गम में जहरीली वस्तु खाकर जान देने वाले गुरदेव सिंह ने। खुदकुशी करने से पूर्व गुरदेव सिंह ने एक वीडियो वायरल किया है।
दसअसल गुरदेव सिंह के लड़के जश्नप्रीत सिंह को 19 अगस्त रविवार को गांव के ही नाबालिग लड़के ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने गुरदेव सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अपने लड़के का 10 दिन बाद भी कोई सुराग न मिलने से आहत गुरदेव सिंह ने बुधवार को तरनतारन में आत्महत्या कर ली। उसका शव तरनतारन में भेदभरी हालत में मिला। मरने से पूर्व गुरदेव सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी व एक एएसआई ने 50-50 हजार रुपये रिश्वत लेने के बावजूद भी उसके लड़के जश्नप्रीत की तलाश तक नही की। इसी वीडियो में उसने तरनतारन की रहने वाली एक महिला पर भी आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उक्त महिला ने उसके साथ 16 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

थाना सिटी की पुलिस ने गुरदेव सिंह की माता दर्शन कौर की शिकायत पर तरनतारन की रहने वाली महिला सिमरन कौर के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दर्शन कौर ने बताया कि गुरदेव सिंह का उक्त महिला के साथ 6 साल से संबंध चला आ रहा था। वह उसके लड़के से मिलने खडूर साहिब भी आती रहती थी। उसने गुरदेव सिंह को झांसा दिया था कि वह अपने पति को तलाक देकर उसके साथ शादी कर लेगी। उसके झांसे में आकर गुरदेव सिंह ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर 16 लाख रुपये इकट्ठे कर उस महिला को दे दिए। महिला द्वारा झूठा झांसा देने व अपने बेटे की गुमशुदगी से परेशान गुरदेव सिंह ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर पुलिस कर्मचारियों पर पुलिस ने क्यों नही की कारवाई
गुरदेव सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने आरोप लगाया कि अपहृत लड़के को ढूंढने की एवज में गोइंदवाल साहिब के थाना प्रभारी व एक एएसआई पर 50-50 हजार रुपये की रिश्वत ली। इसके बाद भी बेटे की तलाश नहीं की।। थाना सिटी के प्रभारी चंदर भूषण ने कहा कि उन्हें यह वीडियो नही मिली है। वीडियो में पुलिस कर्मचारियों के नाम हैं तो इसकी जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी ही करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed