फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बाइक पर सवार दो अज्ञात लूटेरो ने फैक्टरी मालिक से 12 हजार छीने, फरार

बाइक पर सवार दो अज्ञात लूटेरो ने फैक्टरी मालिक से 12 हजार छीने, फरार

Sat, 09 Sep 2017 09:27 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक पर सवार दो अज्ञात लूटेरो ने फैक्टरी मालिक से 12 हजार छीने, फरार
फैक्टरी मालिक से 12 हजार की लूट
विज्ञापन

बाइक सवार दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
शहर के धर्मपुरा कालोनी के पास फैक्टरी मालिक से दो अज्ञात बाइक पर सवार लुटेेरे 12 हजार रुपये और कुछ अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़ित फैक्टरी मालिक के बयान पर थाना सिटी की पुलिस केस दर्ज करने और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

यह घटना शुक्रवार की रात करीब दस बजे की है। पुलिस को दिए बयान में अमृतसर रोड पर स्थित एक फैक्टरी का मालिक सुभाष बुद्घि राज वासी धर्मपुरा कालोनी ने बताया शुक्रवार रात वह फैक्टरी बंद करके घर वापस जा रहा था। उसके कंधे पर बैग था। बैग में 12 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, फैक्टरी की चाबियां और अन्य कागजात थे। धर्मपुरा कालोनी के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और झपटमारी करके उसके कंधे वाला बैग छीन कर फरार हो गए। बकौल सुभाष उसने शोर मचाया, तब तक आरोपी दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे। इस संबंध में एसएचओ सिटी प्रभजोत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखे गए ह।र अंधेरा होने की वजह से फुटेज साफ नही दिख रहे हैं। उन्होंने बताया फैक्टरी मालिक सुभाष बुद्घि राज के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया जाएगा। लुटेरों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed