{"_id":"5b6db9d74f1c1be2588b6161","slug":"121533917655-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर वरगला कर भगाने वाली 3 महिलाओं सहित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर वरगला कर भगाने वाली 3 महिलाओं सहित
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को झांसा देने के आरोप में 3 महिलाओं सहित 8 पर केस
गुरदासपुर। नाबालिग को विवाह का झांसा देकर ले जाने वाली 3 महिलाओं सहित 8 लोगों के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई जगजीत सिंह के अनुसार एक महिला ने 7 अगस्त 2018 को पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मोहल्ले में पड़ोसी सैमुअल पुत्र काली मसीह 15 वर्षीय बेटी को अपने दोस्त कालू, निशान सिंह, काली मसीह, काबल सहित अपनी माता, बहन व भाभी के साथ विवाह का झांसा देकर अपहरण करके ले गया है। महिला ने बताया कि 7 अगस्त को उसकी लड़की को सैमुअल अपने साथी कालू के साथ मिलकर मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया था। उसकी बेटी ने अपने जीजा को फोन पर सूचित किया था कि कुछ लड़कों ने उसे गाजीकोट नहर पर घेर कर रखा है, इसलिए उसे घर ले जाएं। फिर उसका जीजा लड़की को घर ले आया, लेकिन 8 अगस्त को जब वह अपनी बेटी को घर छोड़कर बाहर गए और दोपहर 4 बजे आकर देखा तो उसकी लड़की घर पर नहीं थी। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज करके लड़की व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।