{"_id":"5afdae234f1c1bd0408b61b0","slug":"121526574627-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का अपहरण के संदेह में अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार का अपहरण के संदेह में अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज
Updated Thu, 17 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार के अपहरण का केस दर्ज
12 मई को बटाला से जालंधर केे लिए बिजनेस के सिलसले में गया था
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बिजनेस सिलसिले में जालंधर गया दुकानदार रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों द्वारा दी सूचना के मुताबिक दुकानदार के अपहरण के संदेह में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि ग्रेटर कैलाश के रहने वाले सतनाम सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका भाई गुरभिंदर सिंह (38) बटाला की कादियां चुंगी पर दुकान करता है। गुरभिंदर सिंह अपने बिजनेस के सिलसिले में अकसर जालंधर जाया करता था। 12 मई को भी वह इसी सिलसिले में जालंधर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। 15 मई को शिकायतकर्ता सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे पता चला है कि उसके भाई गुरभिंदर सिंह को किसी ने अवैध तौर पर बंधक बना कर रखा है। एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुरभिंदर सिंह के अपहरण के आरोप में लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
प्राथमिक जांच में पुलिस ने गुरभिंदर सिंह के फोन की लंबी चौड़ी कॉल डीटेल निकलवाई है। अंतिम बार उसकी फोन पर नकोदर की रहने वाली किसी महिला के साथ बात हुई है। हालांकि गुरभिंदर सिंह नकोदर में लापता हुआ है, फिर भी बटाला पुलिस मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।