फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शराब माफिया की गुंडागर्दी , घर में घुस कर पीटा, मामला दर्ज

शराब माफिया की गुंडागर्दी , घर में घुस कर पीटा, मामला दर्ज

Wed, 05 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
शराब माफिया की गुंडागर्दी , घर में घुस कर पीटा, मामला दर्ज
शराब माफिया की गुंडागर्दी, घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना धारीवाल के तहत पड़ते गांव कल्यानपुर में मंगलवार रात करीब 11 शराब माफिया की गुंडागर्दी देखने को मिली। माफिया के लोगो ने एक युवक को घर में घुस कर बेरहमी से पीटा । पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस का कहना था कि निजी रंजिश को शराब माफिया का नाम दिया जा रहा है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गुरविंदर सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी कल्यानपुर ने बताया कि शराब माफिया के लोग सतबीर सिंह निवासी कल्यानपुर, भाला निवासी संधवा तथा द्याल निवासी बबरी जीवनवाल ने उसके घर पर हमला किया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं लोगों का कहना था कि गुरविंदर सिंह की सतबीर सिंह से निजी रंजिश थी। करीब महीना पहले सतबीर सिंह को गुरविंदर सिंह ने घायल किया था और उस पर मामला दर्ज हुआ था। वहीं थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि सतबीर सिंह के बयान पर भी दोबारा गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला शराब माफिया का नहीं बल्कि निजी रंजिश का है। जिसके चलते तीनों आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुस कर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed