फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   साऊदी अरब में फंसे नौजवान रजिंदर सिंह ने सरकार के वीडियों डाल समक्ष लगाई गुहार

साऊदी अरब में फंसे नौजवान रजिंदर सिंह ने सरकार के वीडियों डाल समक्ष लगाई गुहार

Thu, 22 Feb 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
साऊदी अरब में फंसे नौजवान रजिंदर सिंह ने सरकार के  वीडियों डाल समक्ष लगाई गुहार
सभी केंद्र
विज्ञापन


मुझे सऊदी अरब से छुड़ाकर वापस अपने वतन बुला लो
सऊदी अरब में फंसे नौजवान रजिंदर सिंह ने वीडियो संदेश डालकर लगाई मदद की गुहार
ड्राइविंग के लिए गया था सऊदी अरब, अब कर रहा मजदूरी
मजदूरी न करने पर होती है मारपीट और न ही मिलते है पैसे
बोला-वापस नहीं आ पाया तो फंदा लगाकर लेकर जीवन लीला समाप्त कर लेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
एक वीडियो गुरदासपुर में वायरल हो रहा है, जिसमें गुरदासपुर के गांव कोटला शाहिया का सामने आया है। जहां एक नौजवान रजिंदर सिंह फर्जी एजेंट के झांसे में आकर सऊदी अरब में फंसा है। उसने वीडियो संदेश से भारत तथा पंजाब सरकार से गुहार लगाई है। उसने बताया कि एजेंट जगतार सिंह ने उससे दो लाख रुपये लेकर उसे ड्राइवरी का झांसा देकर सऊदी अरब भेजा था। लेकिन यहां उससे मजदूरी करवाई जा रही है। मजदूरी न करने पर मारपीट की जाती है। उसे कमरे में बंद करके रखा जाता है यहीं नही उसे मजदूरी का कोई पैसा भी नहीं दिया जाता। रजिंदर ने वीडियो में रोते हुए कहा कि मुझे वापस ले आओ नहीं तो मैं फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लूंगा। उक्त युवक के परिवार वालों का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने अपने बेटे को पंजाब लेकर आने के लिए सरकार के सामने गुहार लगाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी बलजीत सिंह ने बताया कि एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

फोटो 22जीडीआर014- रजिंदर सिंह का फाईल चित्र।
22जीडीआर015- उसके माता पिता गुहार लगाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed