फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बहू से झगड़े के बाद सास ने कैरोसिन छिड़क खुद को लगाई आग, 50 फीसदी झुलसी

बहू से झगड़े के बाद सास ने कैरोसिन छिड़क खुद को लगाई आग, 50 फीसदी झुलसी

Tue, 04 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बहू से झगड़े के बाद सास ने कैरोसिन छिड़क खुद को लगाई आग, 50 फीसदी झुलसी
बहू से झगड़े के बाद सास ने खुद को लगाई आग
विज्ञापन

-घरेलू विवाद के चलते हुआ था झगड़ा, सास की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव गुज्जरां लाहड़ी में बहू से झगड़े के बाद महिला ने खुद पर कैरोसिन छिड़क आग लगा ली, 50 फीसदी झुलस चुकी महिला को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगाने का कारण सास-बहू के बीच हुई तकरार बताया जा रहा है। थाना तारागढ़ पुलिस महिला के बयान का इंतजार कर रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला के बयान दर्ज नहीं हो सके थे।

जानकारी के अनुसार, ग्रिफ में तैनात राजेश कुमार का अपनी मां आशा रानी के साथ पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। राजेश के छुट्टी काट वापस ड्यूटी पर जाने से पहले दोनों पक्षों में अलग-अलग रहने पर सहमति बन गई थी। तारागढ़ पुलिस के अनुसार राजेश कुमार छुट्टी खत्म होने से पहले अपनी पत्नी पूनम को साथ लेकर अलग रहने लगा था। उसकी मां बहू और बेटे को लगातार घर से सामान उठा कर ले जाने के लिए दबाव बना रही थी। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि मंगलवार को जैसे ही पूनम अपनी सास के घर से अपना सामान लेने गई तो इसी बीच सास-बहू में तकरार हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई जिसके बाद आशा रानी ने खुद पर कैरोसिन फेंका और आग लगा ली। इस घटना में वह पचास प्रतिशत तक झुलस गई। लोगों ने उसे इलाज के लिये सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। सिविल अस्पताल पहुंच कर महिला के बयान दर्ज करने का प्रयास किया गया, लेकिन बयान के लिए अनफिट होने के कारण फिलहाल वह बयान दर्ज नहीं करवा पा रही है। हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किये जाएंगे। इसके बाद ही स्थिति क्लीयर हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed