फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शराब के नशे में बुजुर्ग ने सल्फास की गोलियां निगली, हालत गंभीर

शराब के नशे में बुजुर्ग ने सल्फास की गोलियां निगली, हालत गंभीर

Thu, 19 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में बुजुर्ग ने सल्फास की गोलियां निगली, हालत गंभीर
शराब के नशे में बुजुर्ग ने निगली सल्फास की गोलियां
विज्ञापन

गंभीर हालत में बटाला से अमृतसर किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव चीमा खुड्डी के एक बुजुर्ग ने शराब के नशे मेें सल्फास की गोलियां निगल लीं। सेहत बिगड़ने पर पारिवारिक सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया। वहां हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

जगदीप सिंह ने बताया कि उसका चाचा सुखदेव सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव चीमा खुड्डी शराब पीने का आदी है। रोजाना की तरह उन्होंने वीरवार को भी काफी शराब पी रखी थी। शराब के नशे में उन्होंने सल्फास की गोलियां निगल लीं। सल्फास की गोलियां निगलने के बाद उनकी हालत खराब हुई तो उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन बटाला के डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर के एसएचओ कुलदीप सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को इस मामले की जांच के लिये भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed