फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   प्रिंसिपल के दुर्व्यवहार से आहत छात्रा ने निगला जहर

प्रिंसिपल के दुर्व्यवहार से आहत छात्रा ने निगला जहर

Wed, 04 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रिंसिपल के दुर्व्यवहार से आहत छात्रा ने निगला जहर
नवीं की छात्रा ने निगला जहर, प्रिंसिपल पर दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
गांव उसमा स्थित माई भागो इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नवीं कक्षा की छात्रा ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। जहर निगल चुकी यह छात्रा अब आईसीयू में जिंदगी और मृत्यु की जंग लड़ रही है। आरोप है कि प्रिंसिपल के व्यवहार से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है।
तरनतारन के गांव उसमा निवासी सुरेंदर सिंह ने थाना सरहाली की पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी लड़की सरप्रीत कौर ने माई भागो इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जब वह स्कूल में अपनी परीक्षा का परिणाम पता करने गई तो प्रिंसिपल वीरेंदर सिंह ने उससे कहा कि तू पास है और दसवीं कक्षा की एडमीशन के लिए 6500 रुपए जमा करवा दें। जब सरप्रीत कौर ने प्रिंसिपल के कहने पर अपनी एडीमशन फीस जमा करवा दी तो बाद में प्रिंसिपल ने उसे कहा कि तू फेल है, यहां से चली जा , वरना मैं तेरे थप्पड़ लगाऊंगा । इससे सरप्रीत कौर मानसिक परेशानी में घर लौट आई और घर में उसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। लड़की के परिजनों ने प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह ने सारे आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने सरप्रीत कौर से उसके 5 महीने की फीस का बकाया लिया था । बकाया लेने के बाद उसका परिणाम घोषित किया गया कि वह फेल है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना सरहाली की सब इंस्पेक्टर शरणदीप कौर ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है ।लड़की की हालत स्थिर होने पर उसके बयान लेकर ही अगली कार्रवाई संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed