फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   20 हजार रुपए की रिश्वत लेते थाना प्रभारी के गमैन को विजीलैंस ने दबोचा

20 हजार रुपए की रिश्वत लेते थाना प्रभारी के गमैन को विजीलैंस ने दबोचा

Fri, 09 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
20 हजार रुपए की रिश्वत लेते थाना प्रभारी के गमैन को विजीलैंस ने दबोचा
रिश्वत लेते थाना प्रभारी के गनमैन को दबोचा
विज्ञापन

कोठी पर किए अवैध कब्जों को हटाने लिए मांग रहा था रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
गुरु तेग बहादर नगर स्थित कोठी पर अवैध तौर पर काबिज महिला को निकालने लिए अमृतसर निवासी पवन कुमार से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए थाना सिटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह के गनमैन निशान सिंह को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों काबू किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ब्राह्मण युवा समिति के पंजाब अध्यक्ष पवन कुमार पुत्र जगदीश चंद्र निवासी अमृतसर ने बताया कि उसकी बुआ के लड़के की गुरु तेग बहादर नगर में कोठी है। इस कोठी पर एक महिला लंबे समय से बिना किराया दिए काबिज है। महिला से कोठी खाली करवाने लिए थाना सिटी के प्रभारी मनजिंदर सिंह को शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

पवन कुमार ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी कि थाना प्रभारी का गनमैन निशान सिंह 25 हजार रुपये मांग रहा है। गनमैन निशान सिंह ने रिश्वत लेने लिए पवन कुमार को थाना सदर के समीप बुलाया। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी कंवलजीत कौर की अगुवाई में टीम ने गनमैन निशान सिंह को 20 हजार की रिश्वत लेते दबोच लिया। डीएसपी कंवलजीत कौर ने बताया कि थाना प्रभारी बाबत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। आरोपी गनमैन निशान सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed