{"_id":"5a8831484f1c1bca798ba225","slug":"111518874952-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को आर्मी जवान बताकर आश्रम में घुसे लठधारी और लूट ले गए गहने, नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को आर्मी जवान बताकर आश्रम में घुसे लठधारी और लूट ले गए गहने, नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला में 12 लट्ठधारी लुटेरे शुक्रवार रात को करीब 12.30 बजे अपने आप को फौज के कर्मचारी बताकर आश्रम में तलाशी करने के नाम पर बाबा श्री चंद उदासीन आश्रम में घुस गए। तलाशी के नाम पर लुटेरों ने आश्रम के मुख्य सेवादार की जेब से पैसे और सोने के कुछ गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस थाना डेरा बाबा नानक ने आश्रम के मुखी के बयानों पर 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि गांव जोडियां खुर्द में बाबा श्रीचंद जी उदासीन आश्रम हैै। इस आश्रम के प्रमुख महंत गुलाब दास वासी गांव जोडियां खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे वह अपने सेवादारों के साथ सोये हुए थे। इस दौरान आश्रम के बाहर कुछ लोगों ने उनको आवाज लगा और कहा कि वह फौज के मुलाजिम हैं। आश्रमों और डेरों की तलाशी कर रहें हैं।
उन्होंने फौजी समझ कर अपने आश्रम का गेट खोल दिया। गेेट खुलते ही लट्ठधारी 12 अज्ञात युवक आश्रम के अंदर आ घुसे। उनमें से कुछ ने मुंह बांध रखे थे, जबकि उनमें से कुछ ने शराब पी रखी थी। उनको देखकर पता चल गया कि वह लुटेरें हैं। मगर उनके आश्रम में सिर्फ पांच लोग थे और हथियार बंद लुटेरे 12 थे। इस कारण लुटेरों का विरोध नहीं किया गया। लुटेरों ने उनकी तलाशी लेने शुरू कर दी।
विज्ञापन
महंत गुलाब दास की जेब से 28000 रुपये औैर इसके अलावा आश्रम में रखी पेटी में 25 हजार रुपये नकद, सोने की दो रिंग औैर चार ग्राम का सोने का एक मुंद्रा लेकर फरार हो गए। एएसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि महंत गुलाब दास के बयानों पर पुलिस थाना डेरा बाबा नानक में 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 458,148,149 केे तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही है।