{"_id":"5974d37b4f1c1bb52a8b4595","slug":"111500828539-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल दिखाकर कोरियर सप्लायर से सामान व नकदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल दिखाकर कोरियर सप्लायर से सामान व नकदी छीनी
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल दिखाकर सामान, नगदी छीनी
पट्टी। शहर में कोरियर का कार्य करने वाले व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवारों ने पिस्टल दिखाकर कोरियर का सामान, कीमती कैमरे और नगदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पट्टी पुलिस को दी गई शिकायत में विशाल कालोनी निवास तेजिंदर सिंह ने बताया कि वह कोरियर कंपनी का काम करता है। दोपहर को उसका कारिंदा हरमनप्रीत सिंह कोरियर बांटने लिए कुल्ला रोड के समीप पहुंचा तो वहां 2 व्यक्तियों ने उसे पिस्टल दिखाकर 1 लाख के करीब का सामान (कोरियर) और उसकी जेब से 5 हजार रुपये छीन लिए। बकौल तेजिंदर सिंह इसकी सूचना मिलने पर उसने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। इस पर एएसआई संतोख सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। एएसआई ने उबताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।