{"_id":"5c08011ebdec2241cb56af61","slug":"101544028446-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने अपने पिता व माता के साथ मिलकर पति पर हमला करके किया घायल,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने अपने पिता व माता के साथ मिलकर पति पर हमला करके किया घायल,
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने अपने पिता और मां के साथ मिलकर पति पर किया हमला
पुलिस ने सास, ससुर और पत्नी के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। दोरांगला पुलिस स्टेशन में दामाद ने अपने सास-ससुर पर जान से मारने की नीयत से बाइक से गिराने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने घायल की पत्नी, सास व ससुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव धूत ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि दो दिसंबर 18 को वह गुरुद्वारा टाहली साहिब में नतमस्तक होने गया था। वहां उसके भाई का साला जगतार सिंह मिल गया। जब वह गुरुद्वारा टाहली साहिब में नतमस्तक होकर बाहर निकले तो पार्किंग के पास उसका ससुर कुलवंत सिंह निवासी गांव खरल, सास जसवंत कौर व पत्नी कुलजीत कौर मिल गए और उससे गाली गलौच करने लगे। उसके समझाने पर वह दोनों अपने-अपने मोटर साइकिलों पर गांव को चले गए। जब वह टैगोर माडल स्कूल गांव सेखां के पास पहुंचे तो गाहलड़ी साइड की तरफ से उसका ससुर कुलवंत सिंह अपनी पत्नी व लड़की के साथ बाइक पर आया और उसके मोटर साइकिल के पास आकर जगतार सिंह ने उसके मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए।