फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चंडीगढ़ से आई सेहत विभाग की टीम ने छापेमारी करके तीन अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीने सील की

चंडीगढ़ से आई सेहत विभाग की टीम ने छापेमारी करके तीन अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीने सील की

Mon, 12 Nov 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से आई सेहत विभाग की टीम ने छापेमारी करके तीन अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीने सील की
सेहत विभाग का छापा, तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें सील
विज्ञापन

चंडीगढ़ से आई टीम ने महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। शहर के एक निजी अस्पताल में चंडीगढ़ से आई एक टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर अस्पताल में छापामारी की। छापामारी के दौरान अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग की तीन मशीनें सील की गईं। टीम ने महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। उन्हें थाना सिविल लाइन ले जाया गया।
स्पीड नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश दत्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस निजी अस्पताल में तीन अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीनें हैं जिससे प्रतिबंधित टेस्ट कराए जाते हैं। इसका पर्दाफाश करने के लिए उन्होंने स्टिंग किया। इसमें उन्होंने अपनी ही टीम की महिला सदस्य को ग्राहक बनकर स्कैनिंग करवाने के लिए अस्पताल में भेजा। उनकी टीम की सदस्य महिला ने अस्पताल में पैसे देने के बाद स्कैनिंग सेंटर में मशीनों को देखा जहां प्रतिबंधित टेस्ट किए जाते थे। इसके बाद उन्हें सूचना दी। टीम में चंडीगढ़ से डॉ .राजेश भास्कर सर्विस डायरेक्टर कमिशन, फैमिली प्लानिंग अफसर डॉ. चरनजीत सिंह काहलों शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, छापामारी के बाद उनकी ओर से सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉ. किशन चंद, एसएमओ सिविल अस्पताल बटाला डॉ.संजीव भल्ला और संबंधित थाना सिविल लाइन की पुलिस को सूचित किया गया। सिविल सर्जन डॉ.किशन चंद ने बताया कि इस अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीन को अस्पताल का मैनेजर जो अपने आप को डॉक्टर बताकर चला रहा था। अस्पताल के मालिक जो पेशे से डॉक्टर बताए गए हैं विदेश गए बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अब महिला समेत पकड़े गए तीनों लोगों से पूछताछ करेगी। इसके बाद खुलासा हो सकेगा कि यह काम कब से चल रहा था। थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 12जीडीआरबीटीएलपी04
कैप्शन- जांच पड़्ताल करते हुये सेहत विभाग की टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed