फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान वरना कार चालक की जांघ में लगी गोली,गंभीर घायल

ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान वरना कार चालक की जांघ में लगी गोली,गंभीर घायल

Fri, 10 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान वरना कार चालक की जांघ में लगी गोली,गंभीर घायल
कार चालकों ने दूसरे कार चालक पर की फायरिंग
विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान वरना कार चालक की जांघ में लगी गोली, गंभीर घायल
गंभीर हालत को देखते बटाला से किया अमृतसर रेफर, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कस्बा घुमाण के पास शुक्रवार की देर शाम को एक वरना कार सवार युवक पर एक आई-ट्वेंटी कार में सवार अज्ञात युवकों ने वरना कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में वरना कार चला रहे युवक की जांघ में एक गोली लगी है। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाना घुमाण के एसएचओ ललित कुमार अमृतसर में उपचाराधीन घायल युवक की बयान दर्ज कर रहे थे। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को घुमाण-मेहता रोड टी प्वाइंट के पास एक वरना कार जिसे हरप्रीत सिंह हैपी निवासी देवी दासपुरा थाना जंडियाला चला रहा था। इसी दौरान एक आई ट्वेंटी में कुछ अज्ञात सवार आए और आते ही वरना कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आई ट्वेंटी कार सवारों ने गोलियों की बरसात ही कर दी। अपनी प्राथमिक जांच पड़ताल के दौरान पुलिस भी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही, क्योंकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित युवक के बयान नहीं हो पाएं हैं। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना घुमाण के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि आई ट्वेंटी में बैठे कुछ कार सवारों ने वरना कार चालक हरप्रीत सिंह पर फायरिंग की है, जिसमें हरप्रीत की एक जांघ में गोली लगी है। पहले हरप्रीत सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर किया है। वह मामले की जांच पड़ताल करने के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। एसएचओ ने आगे बताया कि पुलिस घायल के बयान दर्ज कर रही है। बयान के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल है घुमाण के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।


कैप्शन- गोली लगने के बाद घायल अवस्था में वरना कार चालक हरप्रीत सिंह।
फोटो- 10जीडीआरबीटीएलपी04 ऐ
कैप्शन- वरना कार पर लगी गोलियों के निशान।
फोटो- 10जीडीआरबीटीएलपी04 बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed