फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   युवक ने निगला जहर, मौत

युवक ने निगला जहर, मौत

Wed, 02 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
युवक ने निगला जहर, मौत
युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- सुसाइड नोट में दो पड़ोसियों को बताया मौत का जिम्मेदार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कादियां (गुरदासपुर)।
पड़ोसी दो युवकों के साथ झगड़े और उनकी ओर से दी गई धमकी से परेशान होकर एक युवक से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने मौत से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें अपनी मौत के लिए पड़ोसी विक्रम सिंह तथा रछपाल सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। एसएचओ कादियां ललित शर्मा ने बताया कि मृतक राजबीर के पिता परमजीत सिंह की शिकायत के आधार पर विक्रम सिंह तथा रछपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मृतक राजबीर के पिता परमजीत सिंह निवासी गांव भंगवा ने बताया राजबीर सिंह की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। पिता ने बताया कि उनके पड़ोसी विक्रम सिंह पुत्र बलदेव सिंह तथा रछपाल सिंह पुत्र हरभजन सिंह अक्सर राजबीर की पत्नी को परेशान करते थे। जिस कारण कई बार राजबीर और उक्त दोनों युवकोें में झगड़ा भी होता था, लेकिन वे समझाने के बावजूद भी नहीं मानते थे।
विज्ञापन

परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर भी विवाद चल रहा था। मामले में कादियां पुलिस को दी शिकायत के बाद मंगलवार को गांव की पंचायत के बीच दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। मंगलवार रात को जब राजबीर ने अपनी छत पर अमरूद खाने के बाद उसे गली में फेंका तो दूसरे पक्ष के दोनों युवकों का राजबीर के साथ एक बार फिर झगड़ा हुआ। इस बात को लेकर राजबीर मानसिक तौर पर परेशान था। आखिरकार उसने रात को ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


02जीडीआरपी05 मृतक राजबीर सिंह की फाईल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed