फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Counter Intelligence busted arms smuggling case linked to Pakistan in Amritsar, Abhishek arrested

Punjab: अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मामले का भंडाफोड़, अभिषेक गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 10:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 27 Apr 2025 10:13 AM IST
सार

प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह उर्फ जोधा हवाला लेनदेन में भी शामिल थे, जो उनके व्यापक आपराधिक नेटवर्क से संबंधों को दर्शाता है।

विज्ञापन
Counter Intelligence busted arms smuggling case linked to Pakistan in Amritsar, Abhishek arrested
हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में अमृतसर से अभिषेक कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 7 पिस्तौल (जिनमें 5 पिस्तौल .30 बोर और 2 ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल शामिल हैं), 4 जिंदा कारतूस (.30 बोर) और 1,50,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मिली विशिष्ट सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पता चला कि यह मॉड्यूल ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले जस्सा के नेतृत्व में संचालित हो रहा था। जस्सा, पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ मिलकर अपने स्थानीय सहयोगियों जोधबीर सिंह उर्फ जोधा और अभिषेक कुमार के माध्यम से भारत-पाक सीमा के रास्ते अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करता था। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह उर्फ जोधा हवाला लेनदेन में भी शामिल थे, जो उनके व्यापक आपराधिक नेटवर्क से संबंधों को दर्शाता है। इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में शस्त्र अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि इस मॉड्यूल के अन्य सहयोगियों को पकड़ने और इसके पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए गहन जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हथियारों की सप्लाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed