{"_id":"0f73d38e362b5d6a9911e408e9ef0380","slug":"councillor-arrested-after-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह से फरार पूर्व पार्षद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह से फरार पूर्व पार्षद गिरफ्तार
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 05 Nov 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में जिला पुलिस ने मंगलवार शाम लारेंस रोड पर छापामारी कर पूर्व पार्षद गुरविंदर सिंह उर्फ विक्की कंडा को गिरफ्तार कर लिया है।
विक्की कंडा और उसके साथियों के खिलाफ 23 अक्तूबर को थाना बी डिवीजन में प्रापर्टी डीलर को अगवा करने और उस पर फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया था।
रामनगर कालोनी सुल्तानविंड रोड निवासी ठाकुर गुलरतन सिंह ने पुलिस को बताया था कि 23 अक्तूबर की रात वह अपनी गाड़ी में न्यू अमृतसर से वापस लौट रहा था। रास्ते में तारां वाला पुल के नजदीक कंवर फार्म के सामने पहुंचा तो पीछे से एक गाड़ी आई।
काले रंग की सफारी गाड़ी में सवार पूर्व पार्षद गुरविंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। जब वे अजीतनगर पहुंचे तो अपने कुछ साथियों को देखकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। पूर्व पार्षद विक्की ने उस पर दो गोलियां भी चलाईं। वह उसकी लाइसेंसी पिस्तौल लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना बी डिवीजन पुलिस ने विक्की और उसके चार साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अभी तक विक्की कंडा और उसके साथी फरार थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्की मंगलवार शाम लारेंस रोड पर न्यू गार्डन कालोनी में छुपा है।
एडीसीपी सिटी-वन परमपाल सिंह, थाना सी डिवीजन के एसएचओ लखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ छापामारी की। छापामारी के दौरान विक्की को गिरफ्तार कर लिया है।