फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Corona testing start in Amritsar Civil Hospital

डीएमसी लुधियाना में कोरोना टेस्ट शुरू, अमृतसर सिविल अस्पताल में रैपिड टेस्ट की सुविधा

Mon, 20 Apr 2020 09:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/अमृतसर ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Corona testing start in Amritsar Civil Hospital
फाइल फोटो - फोटो : PTI

अमृतसर और लुधियाना वासियों के लिए एक और राहत भरी खबर है। अब सिविल अस्पताल में भी कोरोना की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यह टेस्टिंग रैपिड कार्ड टेस्ट के जरिए की जा रही है। सोमवार को दो मीडिया कर्मियों के सैंपलों की जांच की गई।

विज्ञापन

 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने रैपिड कार्ड टेस्ट को मान्यता प्रदान कर दी है। यह टेस्ट एक डिवाइस के जरिए किया जाता है। डिवाइस में मरीज के रक्त का नमूना रखा जाता है और आधे घंटे बाद रिपोर्ट मिल जाती है। रैपिड टेस्ट के जरिए ब्लड टेस्ट कर शरीर में एंटीबॉडीज का पता लगाया जाता है। इससे जानकारी मिलती है कि इंसान संक्रमित हैं या नहीं।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में पहले चरण में 20 टेस्टिंग किट्स भेजी गई हैं। यह टेस्ट एक प्रकार की स्क्रीनिंग है। रैपिड टेस्ट में यदि मरीज संक्रमित पाया जाता है तो पुष्टि के लिए उसके गले से थ्रोड स्वैब लेकर जांच के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहां भी यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे कोरोना पॉजिटिव माना जाएगा। पिछले 13 दिन से अमृतसर में कोई कोरोना संक्रमित सामने नहीं आया है।



डीएमसी लुधियाना में कोविड-19 टेस्ट की सुविधा शुरू
डीएमसी लुधियाना में कोरोना टेस्ट की सुविधा शुरू हो गई है। इस टेस्ट की कीमत छह हजार रुपये आती है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश और केंद्र सरकार ने इस टेस्ट की कीमत 4500 रुपये तय की है।

अगर कोई व्यक्ति सीधे तौर पर डीएमसी में अपना टेस्ट करवाने के लिए जाता है तो उससे 4500 रुपये ही लिए जाएंगे। अगर सैंपल सरकारी संस्थान की तरफ से भेजा जाएगा तो तीन हजार रुपये लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed