{"_id":"5f2043c88ebc3e9fdc6c4e23","slug":"corona-positive-patient-escaped-from-isolation-ward-in-tarantaran-amritsar-news-pkl382856853","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित सब जेल पट्टी का एक विचारधीन कैदी सोमवार रात चकमा देकर फरार हो गया। पता चलते ही सेहत विभाग के हाथ-पैर फूल गए। हालांकि मंगलवार सुबह ही उसे जीरा से काबू कर लिया गया। ा
सोमवार को आइसोलेशन वार्ड में नर्सिंग सिस्टर लखविंदर कौर की अगुआई में स्टाफ नर्स सर्वजीत कौर, हरप्रीत कौर, राज कौर की ड्यूटी थी। वार्ड का मुख्य दरवाजा अचानक खुला रह गया। इसी दौरान गांव भगवानपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक चानण वहां से फरार हो गया। वह 24 जुलाई को सब जेल पट्टी से कोरोना पॉजिटिव निकलने पर यहां लाया गया था। उसके भागने की सूचना मिलते ही सेहत विभाग की सांसे फूल गई। हालांकि अस्पताल में पुलिस भी तैनात रहती है। पुलिस कर्मियों को भी उसका पता नहीं चला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसके स्वजनों से पूछताछ की।
मंगलवार सुबह आठ बजे उसे फिरोजपुर जिले के कस्बा जीरा से काबू कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि आइसोलेशन वार्ड से भागने के बाद वह सिविल अस्पताल की विभिन्न वार्डो ंमें चक्कर लगाता रहा। सिविल सर्जन अनूप कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। डीसी कुलवंत सिंह धूरी ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड में लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जो बर्दाश्त नहीं होंगी।
विज्ञापन
अब 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस
कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने के बाद आइसोलेशन वार्ड के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। हालांकि पुलिस पहले भी तैनात रहती थी, लेकिन कुछ दिन से नदारत नजर आ रही थी। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने कहा कि वार्ड के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों को 24 घंटे सख्ती बरतने लिए कहा गया है।