फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Convenience: Now you will be able to visit the temples and Gurudwaras of Pakistan while sitting at home

सुविधा: अब घर बैठे कर सकेंगे पाकिस्तान के मंदिरों व गुरुद्वारों के दर्शन, बैठक में लिया फैसला

Sat, 21 Oct 2023 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 11:49 PM IST
सार

ईटीपीबी ऑनलाइन सुविधा शुरू करेगी। बैठक में फैसला लिया गया है। ईटीपीबी पाकिस्तान की वह सरकारी संस्था है, जो देश की आजादी के समय पाकिस्तान से पलायन कर आए हिंदू, सिख व अन्य की संपत्ति और धार्मिक स्थलों की देखभाल करती है।

विज्ञापन
Convenience: Now you will be able to visit the temples and Gurudwaras of Pakistan while sitting at home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) ने विश्वभर में रहने वाले हिंदू व सिख श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारों और मंदिरों के वर्चुअल टूर की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। अब श्रद्धालु घर बैठकर ही ऑनलाइन पाकिस्तान स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। ईटीपीबी की 353वीं बैठक में यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


ईटीपीबी के अध्यक्ष सैयद अताउर रहमान की अधक्षता में ऑनलाइन टूरिज्म के माध्यम से रेवेन्यू बढ़ाने पर भी विचार किया गया। बैठक में हिंदू व सिख जत्थेबंदियों के गैर सरकारी पदाधिकारी भी शामिल रहे। ईटीपीबी के प्रवक्ता अमर हाश्मी का कहना है कि पाकिस्तान सरकार करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, पंजा साहिब, कटासराज मंदिर, साधूबेला मंदिर समेत पांच मंदिरों और गुरुद्वारों के दर्शन की पहले चरण में ऑनलाइन सेवा शुरू करेगी। इसके बाद अन्य धार्मिक स्थानों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों की वजीफा राशि भी बढ़ाई
बैठक में पाकिस्तान में रहने वाल अल्पसंख्यकों के लिए वजीफा राशि के साथ वजीफों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले 110 लोगों को वजीफा दिया जाता था। अब एक हजार लोगों को प्रति माह दस हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ईटीपीबी पाकिस्तान की वह सरकारी संस्था है, जो देश की आजादी के समय पाकिस्तान से पलायन कर आए हिंदू, सिख व अन्य की संपत्ति और धार्मिक स्थलों की देखभाल करती है। पाकिस्तान सरकार की ओर से शुरू की जाने वाले ऑनलाइन धार्मिक यात्रा की सुविधा को लेकर श्री दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी पिंक राज का कहना है कि इससे वे लोग भी पाकिस्तान स्थित अपने मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे जो किसी कारण वहां नहीं जा पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed