फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Constable injured in stone pelting on police party in Amritsar

पुलिस पार्टी पर पथराव में कांस्टेबल घायल

Mon, 09 Nov 2020 06:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Constable injured in stone pelting on police party in Amritsar
अमृतसर। कैंटोनमेंट थाना के अंतर्गत आते कस्बा गुमटाला में रविवार की रात झगड़ा रोकने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस मुलाजिमों को अपने मोहल्ले में देखते ही आरोपियों ने पर ईट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। पुलिस मुलाजिमों ने वहां से भागकर जान बचाई। इस दौरान पत्थर लगने से कांस्टेबल नवजोत सिंह जख्मी हो गया।
विज्ञापन

कैंटोनमेंट थाने की पुलिस ने एएसआई परमजीत सिंह के बयान पर गुमटाला निवासी फकीरचंद, निदर मसीह, विक्की, राजू की पत्नी रोमा, रोबिन और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने निदर और फकीर को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई परमजीत सिंह के मुताबिक रविवार की रात सूचना मिली थी कि गुमटाला के पास दो गुटों में झगड़ा चल रहा है। सूचना मिलने के लगभग पांच मिनट में वह कांस्टेबल नवजोत सिंह और तीन अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस बीच कांस्टेबल नवजोत सिंह पत्थर लगने से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने निदर मसीह और फकीरचंद को काबू कर लिया। अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed