फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congress in-charge paid obeisance at Harimandir Sahib and Shri Durgayana temple, complete silence on alliance

Amritsar News: कांग्रेस प्रभारी ने हरिमंदिर साहिब व श्री दुर्ग्याणा मंदिर में टेका माथा, गठबंधन पर साधी चुप्पी

Tue, 09 Jan 2024 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Congress in-charge paid obeisance at Harimandir Sahib and Shri Durgayana temple, complete silence on alliance
अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी देंवेद्र यादव सुबह श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू समेत विभिन्न कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के बाद यादव श्री दुर्ग्याणा मंदिर और फिर दोपहर को वह श्री राम तीर्थ में भी माथा टेकने के लिए गए। पंजाब की जिम्मेदारी मिलने के बाद यादव का यह अमृतसर में पहला दौरा है।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस में गठजोड़ सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। इसे लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। इसके बाद ही सीटों के बंटवारे को लेकर कुछ फाइनल होगा। पार्टी में ग्रुपबाजी को लेकर यादव ने कहा कि कांग्रेस में कोई भी ग्रुपबाजी नहीं है। पंजाब में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुआई में कांग्रेस आगे बढ़ रही है। पंजाब में कांग्रेस लीडरशिप का काम बढ़िया है। हर मुद्दे पर पार्टी नेता सत्ताधारियों को घेर रहे हैं। राज्य में मजबूत विपक्ष की बढि़या भूमिका पार्टी निभा रही है। यादव के स्वागत के लिए नवजोत सिंह सिद्धू, अमरदिंर सिंह राजा वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी पप्पू, जुगल किशोर शर्मा, डाॅ राज कुमार, दिनेश बस्सी आदि भी पहुंच थे।
विज्ञापन

वाहेगुरु का आशीर्वाद जरूरी

यादव ने कहा कि कोई भी काम शुरू करने व उसमें सफलता हासिल करने के लिए भगवान व वाहेगुरु का आशीर्वाद जरूरी होता है। इसलिए वह पंजाब में अपना काम शुरू करने के लिए गुरुघर से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे है। वह अगले चार दिनों तक पंजाब में रहेंगे। पार्टी कार्यालय में भी बैठेंगे। पंजाब में आईएनडीआईए गठबंधन संबंधी पार्टी के नेताओं, वर्करों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की राय ली जाएगी। इस संबंधी सारी स्थिति का जायजा लेकर पार्टी हाई कमांड को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed