फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   congress councillor name in heroien recovery case

अमृतसर: 194 किलो हेरोइन बरामदगी में कांग्रेसी का नाम जुड़ा, बाप-बेटे को एसटीएफ ने बुलाया

Tue, 04 Feb 2020 10:56 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 04 Feb 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
congress councillor name in heroien recovery case
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब के अमृतसर से 194 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी मामले में अब कांग्रेस पार्षद का नाम भी जुड़ गया है। स्पेशल टास्क फोर्स(एसआईटी) की जांच में सामने आया है कि बरामद की गई हेरोइन की खेप मजीठा रोड स्थित कोठी में रखने से पहले कांग्रेस के पार्षद प्रदीप शर्मा की छेहरटा स्थित कोठी में रखी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद एसटीएफ ने प्रदीप शर्मा और उसके बेटे साहिल शर्मा को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। सोमवार को प्रदीप शर्मा एसआईटी के सामने पेश हुए। जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने प्रदीप शर्मा से उनकी मजीठा स्थित कोठी में रखी हेरोइन की खेप के बारे में पूछा। प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह 12 साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है।
विज्ञापन


मजीठा रोड स्थित कोठी में उसकी पत्नी बेटे साहिल के साथ रहती है। इसके बाद एसटीएफ ने प्रदीप से साहिल के बारे में पूछा, जिस पर उसने कहा कि साहिल कहां हैं, इस बात की जानकारी उसे नहीं है। पुलिस साहिल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप शर्मा के कुछ नजदीकियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकाली नेता अनवर मसीह भूमिगत हो गया है। एसटीएफ ने अनवर मसीह की खरड़ स्थित कोठी में छापामारी के दौरान कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही खरड़ की कोठी में रखी अनवर मसीह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी एसटीएफ ने अपने कब्जे में लिया है।


सूत्रों के अनुसार एसटीएफ की टीम को जांच में जानकारी मिली है कि हीरोइन की खेप दो महीने पहले ही अमृतसर पहुंच गई थी। शुरुआत में इसे छेहरटा की एक कोठी में रखा गया था जो किसी कांग्रेसी पार्षद के नाम पर है। आरोप है कि यह खेप साहिल शर्मा के कहने पर सुरक्षित रखवाई गई थी। डीएसपी वविंदर महाजन ने बताया कि सारे मामले में 12 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed