फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Coming to Harmandir Sahib is relaxed: Aamir Khan

आमिर खान ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Sat, 30 Nov 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Coming to Harmandir Sahib is relaxed: Aamir Khan
लाल सिंह चट्ठा के रूप में अमृतसर के दरबार साहिब में माथा टेकने जाते अभिनेता आमिर खान। - फोटो : AMRITSAR
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में एक सिख का किरदार निभा रहे बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश से पहले आमिर खान अपने सर को सफेद रुमाल को ढका। बड़ी हुई दाढ़ी व मूछों के साथ सचखंड पहुंचे आमिर खान के पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए। कड़ी सुरक्षा के बीच आमिर खान विनम्र श्रद्धालु की तरह श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक हुए और प्रसाद ग्रहण किया। सचखंड से प्रसारित हो रही गुरबाणी सुनने के लिए वह मुख्य भवन के बाहर लगभग आधा घंटा बैठे रहे।
विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब आमिर खान ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब की यह उनकी तीसरी यात्रा है। जब भी वह इस आध्यात्मिक स्थल में माथा टेकने आए, उनको आध्यात्मिकता की अनुभूति हुई। इस स्थान में आकर दिल को सुकून मिलता है। उन्हें खुशी हुई कि एक बार फिर श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने का सौभाग्य मिला। एक प्रश्न के उत्तर में आमिर खान ने कहा कि इस आध्यात्मिक स्थल पर फिल्म के बारे में कोई भी बातचीत नहीं करेंगे। एक अच्छी फिल्म बने, जो सभी को पसंद आए, उसके प्रयास किए जा रहे हैं। वह इस फिल्म में एक सिख किरदार निभा कर बहुत ही संतुष्ट हैं। लाल सिंह चड्डा एक अमेरिकन कंपनी पर आधारित है। मेरा सिख किरदार बहुत ही नेक व साफ दिल वाले सिख का है। जिसके भीतर कभी भी नकारात्मक विचार नहीं आते।
विज्ञापन

इससे से पूर्व जब संगत को पता चला की आमिर खान सचखंड में हैं तो प्रशंसकों ने उनकी एक झलक पाने के लिए कई बार सुरक्षा के घेरे को तोड़ने का भी प्रयास भी किया। एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने आमिर खान को श्री हरिमंदर साहिब की मर्यादा व परंपरा के बारे में जानकरी दी। आमिर खान एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल भी गए। आमिर खान ने अमृतसर के एतिहासिक एलेग्जेंडर स्कूल में भी शूटिंग की। अब इस फिल्म की शूटिंग सीमावर्ती गांवों में भी होने की संभावना है। फिल्म की शूटिंग रोपड़ व चंडीगढ़ में भी कर चुके हैं।

लाल सिंह चट्ठा के रूप में अमृतसर के दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे अभिनेता आमिर खान को सम्मानि

लाल सिंह चट्ठा के रूप में अमृतसर के दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे अभिनेता आमिर खान को सम्मानि- फोटो : AMRITSAR

लाल सिंह चट्ठा के रूप में अमृतसर के दरबार साहब माथा टेकने पहुंचे अभिनेता आमिर खान को सम्मानित करत

लाल सिंह चट्ठा के रूप में अमृतसर के दरबार साहब माथा टेकने पहुंचे अभिनेता आमिर खान को सम्मानित करत- फोटो : AMRITSAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed