फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Comedian Kapil Sharma arrives Amritsar to meet Navjot singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू के घर पहुंचे कपिल शर्मा, 'गुरु' ने इस अंदाज में किया 'कॉमेडी किंग' का स्वागत

Tue, 10 Nov 2020 10:09 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 10 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Comedian Kapil Sharma arrives Amritsar to meet Navjot singh Sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू के घर मिलने पहुंचे कपिल शर्मा व उनके साथी।

कॉमेडियन कपिल शर्मा करीब डेढ़ साल बाद अपने शो के जज रहे नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने अमृतसर के होली सिटी उनके घर पहुंचे। सिद्धू ने कपिल को फौरन गले लगा लिया और हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले गए।

विज्ञापन


वहां दोनों ने बातचीत के दौरान खूब ठहाके लगाए। कपिल शर्मा ने नवजोत सिद्धू के साथ दोपहर का भोजन भी किया। सिद्धू समर्थकों ने कपिल शर्मा के साथ सेल्फी ली। कपिल ने भी सिद्धू के साथ कई यादगार पलों को मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा ने नवजोत सिद्धू को अपने आने की सूचना दो दिन पहले ही दे दी थी। जैसे ही कपिल के होली सिटी में प्रवेश करने की जानकारी मिली, सिद्धू घर के गेट तक आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कपिल को देखते ही अपने अंदाज में बोले-कैसा है तूं कपिल, कपिल ने भी तपाक से उत्तर दिया पाजी! ठीक हूं, आपके बिना उदास हो गया था। अपनी बहन से मिलने आ रहा था तो सोचा पहले पाजी से मिलता हूं।

 

सिद्धू ने कहा छोटे भाई, तूं हमेशा दिल में है। गौरतलब है कि जिस कालोनी में सिद्धू का घर है, उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर कपिल शर्मा की बहन का भी घर है।

Comedian Kapil Sharma arrives Amritsar to meet Navjot singh Sidhu

नवजोत सिद्धू और कपिल ने बातचीत में कॉमेडी शो पर चर्चा की। सिद्धू ने कॉमेडी शो में काम करने वाले अन्य कलाकारों के बारे में भी कपिल शर्मा से बातचीत की। कोरोना वायरस के बाद दर्शकों की खल रही कमी पर चर्चा करते हुए कपिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही शो में दर्शकों की मौजूदगी देखने को मिलेगी। इसके बाद कपिल अपनी बहन से मिलने उनके घर चले गए। इस दौरान कपिल के जीजा व मुंबई से आए कुछ साथी भी मौजूद रहे।


कॉमेडी शो मेरी रूह की खुराक सिद्धू
नवजोत सिद्धू और कपिल शर्मा 14 साल कई कॉमेडी शो में एक साथ काम कर चुके हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ जफ्फी डालने व पुलवामा हमले पर दिए गए बयान के बाद विवादों में आए नवजोत सिद्धू को निजी टीवी चैनल ने जज के पद से हटा दिया था। सिद्धू ने एक बार कहा था कि कॉमेडी शो उनकी रूह की खुराक है। इस मुलाकात को इस नजरिये से भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed