फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   clash between BJP-youth Congress in Amritsar

अमृतसर में भाजपा-यूथ कांग्रेसी वर्कर भिड़े, कांग्रेसी वर्कर घायल

Thu, 01 Oct 2020 08:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
clash between BJP-youth Congress in Amritsar
अमृतसर के हाथी गेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे युवा कांग्रेसियों से बढ़ते भाजपाई - फोटो : AMRITSAR
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का काली झंडियों से स्वागत करने से रोकने पर यूथ कांग्रेसी और भाजपाई आपस में भिड़ गए। भिड़ंत में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बलप्रीत सिंह रोजर का सिर फट गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रोजर का हालचाल पूछने सांसद गुरजीत सिंह औजला और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी अस्पताल पहुंचे और हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वीरवार शाम को भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के स्वागत के लिए रैली का आयोजन किया था। शाम करीब सवा चार बजे कुछ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता चुघ का विरोध करने के लिए दुर्ग्याणा शिवपुरी के सामने काली झंडियां लेकर पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं को इसका पता चला तो उन्होंने यूथ कांग्रेसियों को रोका। इस पर दोनों गुटों में बहस शुरू हो गई। भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर लूथरा ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन मामला गाली-गलौच के बाद हाथापाई तक पहुंच गया। भाजपाइयों के डंडे मारने पर बलप्रीत रोजर का सिर फट गया। रोजर ने कहा कि वह किसी का विरोध करने नहीं बल्कि किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। हालांकि उनके हाथों में बंधी काली पट्टियां साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने दो बार जड़ा था ताला
केंद्र सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेसी वर्कर दो बार भाजपा कार्यालय पर ताला जड़ चुके हैं। पहले नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के वर्करों ने ताला जड़ा, जबकि दो दिन पहले यूथ कांग्रेस के वर्करों ने। इससे भी भाजपा नेताओं में खास रोष था। वीरवार की झड़प का कारण भी यही आक्रोश बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के बाद भी नहीं की कोई कार्रवाई :चुघ
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करने का सांविधानिक अधिकार है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार भाजपा मुख्यालय में ताला जड़ कर भाजपा कार्यकर्ताओं को आहत करने की कोशिश की है, वह सहन नहीं है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने इस बारे में पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता लाठियां लेकर खन्ना स्मारक में घुसने का प्रयास करेंगे तो उन्हें जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed