फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Civil Supplies Inspector did two crore wheat scam

अृमतसर : सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर ने गायब किया दो करोड़ का गेहूं, विजिलेंस ने जंडियाला गुरु के गोदामों की जांच में किया खुलासा

Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Civil Supplies Inspector did two crore wheat scam
अमृतसर। जंडियाला गुरु में वीरू मल मुल्ख राज कांड के बाद एक बार फिर सिविल सप्लाई के गोदामों में सरकारी गेहूं का बड़े स्तर पर घपला सामने आया है। विभाग के एक इंस्पेक्टर ने ही अपने तहत गोदामों से गेहूं के 1 लाख 93 हजार और 343 बैग गायब कर दिए। इनकी कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन

यह खुलासा तब हुआ जब चंडीगढ़ से पहुंची अधिकारियों की पांच टीमों ने जंडियाला गुरु के आठ गोदामों में रखे गेहूं के स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन (पीवी) की। आनन-फानन जिला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर राज रिशी मेहरा ने शुक्रवार रात इंस्पेक्टर जसदेव सिंह के खिलाफ जंडियाला गुरु थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

विजिलेंस ने 5 और 6 अगस्त को गेहूं की जांच कर रिपोर्ट बनाई। इसमें सामने आया कि पनग्रेन के गोदामों से गेंहू के 50 किलो वाले 145787 और 30 किलो वाले 47556 बैग गायब थे। बता दें जसदेव सिंह के पास तीन साल से उक्त गोदामों की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कंट्रोलर ने पुलिस को दी शिकायत
खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला कंट्रोलर राज रिशी मेहरा ने विजिलेंस जांच के तुरंत बाद पुलिस में शिकायत दे दी। इसमें इंस्पेक्टर जसदेव सिंह को दोषी बताया गया। कंट्रोलर ने बताया कि जसदेव के पास जंडियाला गुरु के आठ गोदामों की जिम्मेदारी है। वह कई दिन से बिना सूचना के गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। विभागीय अधिकारी जब इंस्पेक्टर के घर पहुंचे तो उसके घर के सभी लोग गायब मिले। जिला कंट्रोलर को यह रिपोर्ट सहायक खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी अर्षदीप सिंह ने दी थी।

अधिकारियों को कई बार भेजी थी शिकायत : भीरी
यूथ अकाली दल के उपप्रधान मनजिंदर सिंह भीरी ने कहा कि जंडियाला गुरु के गोदामों में 30 गांवों के गरीब परिवारों का दो रुपये प्रति किलो मिलने वाला गेहूं रखा था। यह गेहूं कई महीने से नहीं बाटा गया। विभाग के अधिकारियों को कई बार इस संबंधी शिकायत भेजी गई, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घपले में आलाधिकारियों का भी हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed