फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CIA staff of Amritsar Police arrested two operatives of gangsters

Amritsar: गैंगस्टर लखबीर और सत्ता के दो गुर्गे काबू, एक लाख की नकदी, पांच फोन और एक्टिवा बरामद

Mon, 01 May 2023 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 May 2023 04:41 PM IST
सार

गैंगस्टर लंडा और सत्ता के गुर्गों ने 22 अप्रैल की रात छेहरटा के नारायणगढ़ इलाके की सूरता सिंह कालोनी में एक घर के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चला कर दहशत फैलाई थी।

विज्ञापन
CIA staff of Amritsar Police arrested two operatives of gangsters
गैंगस्टर के गुर्गे गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के दो गुर्गों जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन निवासी नारायणगढ़, छेहरटा और जोगिंदर सिंह उर्फ रिंकू निवासी नारायणगढ़ को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


गैंगस्टर लंडा और सत्ता के गुर्गों ने 22 अप्रैल की रात छेहरटा के नारायणगढ़ इलाके की सूरता सिंह कालोनी में एक घर के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चला कर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक लाख दो हजार रुपये की इंडियन करंसी, पांच मोबाइल फोन और एक एक्टिवा बरामद की है। 
विज्ञापन


एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा तथा एसीपी (डी.) गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी जोबन को बिना नंबरी की सफेद रंग की एक्टिवा समेत गिरफ्तार किया। जोबन के बताए जाने पर आरोपी जोगिंदर सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उक्त दोनों आरोपियों ने बताया कि गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा निवासी हरिके (तरनतारन) व हाल विदेश और रविशेर सिंह हाल निवासी पुर्तगाल के कहने पर उन्होंने सतनाम सिंह उर्फ सत्ता और दो अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर छेहरटा में स्थित नारायणगढ़ में सूरता सिंह कालोनी निवासी हरमिंदर सिंह उर्फ किश्न के घर के बाहर गली में खड़ी कार पर गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी (डी.) नागरा ने बताया कि 22 अप्रैल की रात को कार पर गोलियां चलाए जाने पर पुलिस ने मूलत: नारायणगढ़ व हाल में पुर्तगाल निवासी रविशेर सिंह, हरिके (तरनतारन) व हाल विदेश निवासी लखबीर सिंह उर्फ लंडा तथा तरनतारन के गांव नौशहरा पन्नुआ निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल करने के बाद उनके अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों से मिले मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि गैंगस्टर लंडा और सत्ता के अलावा इन लोगों के किन-किन लोगों के साथ संपर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed