फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Case registered in possession of land of Gurdwara Gurusar Satlani Sahib Hoshiar Nagar in Amritsar

Amritsar: सतलानी साहिब गुरुद्वारे की जमीन पर कब्जे का प्रयास, बीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 04 Oct 2022 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Oct 2022 11:27 AM IST
सार

2 अक्तूबर को रात में हरपाल सिंह यूके अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा सतलानी साहिब की सुल्तानविंड स्थित अंतरयामी कालोनी में गुरुद्वारा साहिब की भूमि पर दीवार तोड़ कर कब्जा करने के लिए गया।

विज्ञापन
Case registered in possession of land of Gurdwara Gurusar Satlani Sahib Hoshiar Nagar in Amritsar
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरुसर सतलानी साहिब होशियार नगर की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरपाल सिंह यूके समेत उसके बीस साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरुसर सतलानी साहिब होशियार नगर (अमृतसर) के स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करने के इरादे से हरपाल सिंह यूके वहां पहुंचा। इस संबंध में एसजीपीसी ने हरपाल सिंह के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवा दिया। थाना बी डिवीजन पुलिस ने हरपाल सिंह यूके समेत उसके बीस साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एफआईआर गुरुद्वारा सतलानी साहिब के मैनेजर की शिकायत पर दर्ज की गई है। एसजीपीसी के उप सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि 2 अक्तूबर को रात में हरपाल सिंह यूके अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा सतलानी साहिब की सुल्तानविंड स्थित अंतरयामी कालोनी में गुरुद्वारा साहिब की भूमि पर दीवार तोड़ कर कब्जा करने के लिए गया। इस दौरान वह अपने 20-25 साथियों को साथ लेकर गया और वहां से लाखों रुपये का सामान भी ले गया। इसकी जानकारी गुरुद्वारा सतलानी साहिब के मैनेजर ने थाना बी डिवीजन के एसएचओ को फोन पर दी। इसके बाद लिखित शिकायत भी की गई। बी संभाग के थानाध्यक्ष व उनकी टीम मौके पहुंची तो आरोपी हरपाल सिंह यूके और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed