फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Case on 15 including Nihang Ranjit Singh

Amritsar News: राजेवाल में चर्च पर हमले के मामले में निहंग रंजीत सिंह समेत 15 पर केस

Mon, 22 May 2023 07:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 22 May 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Case on 15 including Nihang Ranjit Singh
पुलिस ने हत्या के प्रयास, धार्मिक भावनाएं भड़काने की लगाईं धाराएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। चाटीविंड थानाक्षेत्र के गांव राजेवाल में स्थित चर्च पर रविवार को हमले के आरोपों में पुलिस ने निहंग रंजीत सिंह समेत 15 से 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास, धार्मिक भावनाएं भड़काने और मारपीट करने की धाराएं लगाईं हैं। पुलिस ने घटनास्थल से हमलावरों का एक छोटा हाथी (वाहन) भी बरामद किया है। एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर अन्य हमलावरों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मजीठा रोड स्थित श्रीराम एवेन्यू निवासी जोनसन ने पुलिस को बताया कि वह सुखपाल राण चर्च का प्रधान हैं। वहां पिछले कई वर्षों से चर्च का कामकाज देख रहे हैं। रविवार की दोपहर चर्च में प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची थी। इस दौरान निहंग के वेष में रंजीत सिंह नामक व्यक्ति अपने 15-20 साथियों के साथ हाथों में तलवारें लहराते हुए चर्च में प्रवेश कर गया। आरोपियों ने वहां धार्मिक पुस्तक बाइबल पर तलवारों से वार कर उन्हें क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद कुलविंदर नामक एक श्रद्धालु ने बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रंजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ अन्य संगत पर तलवारों से हमला कर कइयों को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब चर्च में संगत ने आरोपियों का मुकाबला किया तो आरोपी वहां से भागने लगे और आरोपी रंजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ चर्च की पार्किंग में खड़ी कारों पर तलवारों से हमला कर शीशे तोड़ दिए। संगत ने आरोपी रंजीत सिंह और उसके साथियों पर हमला किया, तो वे लोग अपना एक वाहन वहीं छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि इसी तरह की एक घटना 31 अगस्त 2022 को तरनतारन के गांव ठक्करपुरा में हो चुकी है। जहां हमलावरों ने कैथोलिक चर्च पर हमला कर यीशु मसीह और मरियम की मूर्तियां खंडित कर पादरी की कार को आग लगा दी थी। तरनतारन की पुलिस अभी तक हमलावरों का पता नहीं लगा सकी। वहीं इसी तरह का एक अन्य हादसा 29 अगस्त 2022 को मेहता थानाक्षेत्र के गांव ददुआना में हुआ, जहां निहंगों तथा मसीह समुदाय के लोगों के बीच भिड़ंत हो गई थी। तब केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक इस मामले में भी आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed